फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आप ने लगाया जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय ज्ञापन में जल जीवन मिशन को लेकर आरोप लगाया कि नल केवल कागजों में ही चल रहा है, वास्तव में पानी नहीं आता है।
विज्ञापन

हर घर नल से जल योजना में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधूरे कार्यों और कागजी खानापूर्ति की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह आरोप लगाया कि मऊ जनपद के कई गांवों और नगर के अनेक वार्डों में पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

बावजूद सरकारी फाइलों में काम पूरा दिखाकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया गया है। इस दौरान एके सहाय, हैदर अली, रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें