फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बहन से मिलने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र चिउटीडाड़ निवासी अरविंद कुमार (35) की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की शाम सात बजे मौत हो गई। घटना आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमसर गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही परिजन आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम दोहरीघाट मुक्तिधाम पर सरयू नदी किनारे परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। अरविंद कुमार के भाई ने बताया कि वो शनिवार की दोपहर 12 बजे बहन से मिलने अजमतगढ़ के लिए निकले थे।
शाम लगभग सात बजे जमसर गांव के पास पहुंचे थे कि लाटघाट की ओर से आ रही है तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट लेकर पहुंची।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। बताया कि उनके पास हेलमेट था, लेकिन सिर में नहीं लगाया था। भाई ने बताया कि अरविंद गुड़गांव में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हं, 10 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। वो दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी मंजू एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें