फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सैन्य कर्मी के बंद घर को चोरों ने खंगाला, सात लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव  में आर्मी के जवान के घर हुई चोरी के बाद टूटे पड़े ताले।संव
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी सैन्य कर्मी रामबदन यादव के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और सात लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी 13 अगस्त की रात को हुई, अगली सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। तहरीर देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पटखौली गांव निवासी रामबदन यादव ने बताया कि वो पंजाब के भटिंडा जिले में आर्मी में तैनात हैं। बच्चों का स्कूल बंद होने पर गर्मी की छुट्टी में वो बीते 24 मई को घर आए थे। कुछ दिन बाद फिर परिवार को लेकर चले गए, तबसे उनके घर में ताला लगा था। बीते 13 अगस्त की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सभी कमरों की तलाशी ली। बक्सा तोड़कर उनमें रखे सात लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकदी चुरा ली। पड़ोसियों के बताने पर घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें