चिरैयाकोट। नगर क्षेत्र के जमीन काजी हसन मुहल्ले में रविवार की शाम कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर ननिहाल में आए युवक की पिटाई करके घायल कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल युवक के मामा ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
नगर क्षेत्र के जमीन काजीहसन मुहल्ला निवासी ज्ञानेश्वर राम की गांव में एक पोखरी है। जिसमें वह कुछ मछलियां पाल रखा है। उसमें गांव के दो युवक शनिवार को मछली पकड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर रविवार की शाम कुछ लोग ज्ञानेश्वर के भांजे गोलू राम 35 वर्ष को अकेले पाकर घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुची यूपी डायल 112 पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इस मामले में ज्ञानेश्वर राम ने सात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।