वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रविवार को ताड़ी उतारने समय ताड़ के पेड़ से गिरकर घायल एक युवक की मौत हो र्गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के नेवादा स्थित थाना मुस्तकील रुस्तमपुर गांव निवासी विजयी चौधरी (42) पुत्र बूंदी चौधरी फुलवरिया गांव में आकर ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने का कार्य करता था। रविवार की सुबह वह ताड़ के एक पेड़ से ताड़ी लेकर नीचे उतरते समय गिर कर घायल हो गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के गांव घटना की सूचना भेज दी गई है।