फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कपड़ा सुखाते समय आग की चपेट में आई महिला, बचाने में चाचा भी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के सिसवार खुर्द में कपड़ा सुखाने के दौरान सुधा (25) पत्नी विजय और उसको बचाने के लिए आए चाचा सीताचंद (35) झुलस गए। परिजनों ने दोनों को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सुधा अपने मायके आई थी। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपने बच्चों को नहलाने के बाद भीगा हुआ कपड़ा आग जलाकर सुखा रही थी। अचानक आग की तेज लपटों की चपेट में आ गई।
चीखने पर चाचा सीताचंद भी पहुंच गए। भतीजी को बचाने के चक्कर में चाचा भी झुलस गए। परिजनों ने दोनों को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें