राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेंद्र सिंह ऐरी और विशेषज्ञ बालिका शिक्षा समर अब्बास जैदी की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता परखने का प्रयास किया। मंडल के तीनों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक डायट सभागार मेें ली।
दो सदस्यीय टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कइया, यूपीएस गाढ़ा के अंतरिक्ष प्रयोगशाला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गाढ़ा का निरीक्षण किया।
टीम ने प्राथमिक विद्यालय कइयां पर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं के वितरण, विज्ञान किट के प्रयोग, स्वच्छता, कंपोजिट ग्रांट उपभोग आदि की जांच की गई।
इसके उपरांत टीम के सदस्य जीवेंद्र सिंह ऐरी ने विद्यार्थियों से संवाद संवाद कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता परखने करने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय में संचालित होने वाली प्रार्थना सभा, शैक्षिक, पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों योग, पीटी आदि का प्रदर्शन देख सराहना की।
जीवेंद्र सिंह ऐरी ने अच्छे परिवेश और शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही शिक्षकों द्वारा नवीन नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया। विद्यालयों के निरीक्षण के बाद जीवेंद्र ने मंडल के तीनों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों,समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक डायट सभागार में की।
विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान परियोजना टीम के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा सुनील सिंह सहित अधिकारी शामिल थे।