रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर फटने के बाद पूर्वां
- फोटो : 1
रानीपुर थाना क्षेत्र के भूसुवा गांव के पास से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की दोपहर एक ट्रक टायर फटने से 15 फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पंजाब के लुधियाना जिले के बुधवाना गांव निवासी मंजीत सिंह ट्रक चालक है। मंगलवार को पंजाब से साइकिल का सामान लादकर बिहार के हाजीपुर के लिए निकला था।
मंगलवार की दोपहर दो बजे जब वह भुसुवा के पास पहुंचा था कि टायर फटने से ट्रक बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ने हुए पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के नीचे 15 फीट गहरे गड्ढे में आ गिरा। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को बाहर निकालवाया और अस्पताल लाकर भर्ती कराया।