फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटे-बहू को खाना देकर घर लौट रहे दंपती की बाइक मेें ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र से गुजरे पुराना राष्ट्रीय राज्यमार्ग-29 के भुजौटी के पास सोमवार की बीती रात सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

दंपती कोपागंज निवासी थे, जो कि जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी बहू को भोजन देकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक ही परिवार के दोनों मुखिया की मौत होने से घर में मातम पसर गया।
मृतक दंपती की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के जुम्मनपुरा नयापुरा निवासी शकील अहमद और उनकी पत्नी राबिया खातून के रूप में हुई। बताया जा रहा है शकील के बेटे मोहम्मद आमिर की पत्नी कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती है, जहां प्रसव के बाद उसने नवजात बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की देर रात पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती बहू-बेटे को घर का खाना देने के लिए बाइक से अस्पताल गए थे, जहां से देने के बाद वह मौसम खराब हाेने के चलते धीमी गति से कोपागंज घर जा रहे थे। अभी वह शहर कोतवाली क्षेत्र के भुजौटी के पास पहुंचे थे कि वहां ब्रेकर देखकर दंपती ने बाइक की गति धीमी की थी, इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में शकील और उनकी पत्नी राबिया खातून की कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शकील अहमद के दो पुत्र मोहम्मद आमिर और मोहम्मद साहिल हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है और बड़े पुत्र मोहम्मद आमिर की भी शादी हो चुकी है। शकील खुखुन्दवा में एक प्राइवेट नौकरी करते थे। एक ही परिवार के दोनों मुखिया सदस्यों की मौत होने से घर में मातम पसर गया।
बच्ची होने से खुशी थे दंपती
मऊ। शकील अहमद का बड़े बेटे मुहम्मद आमिर की पत्नी को बेटी हुई है। प्रसूता और नवजात बच्ची को लेकर मुहम्मद आमिर अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। पति पत्नी दोनों ही इस नए मेहमान के आगमन को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं चली और सड़क हादसे दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें