मऊ। नगर के सहादतपुरा मुहल्ले मे कोरोना संक्रमित किशोरी के मिलने की सूचना जैसे ही नगर पालिका की गाड़ी से प्रसारित हुई, बाजार में हड़कंप मच गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जैसे ही यह एनाउंस हुआ, सारहू चौकी से लेकर आजमगढ़ मोड़ तक मौजूद दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगें। इस दौरान अली बिल्डिंग में अफरातरफरी मच गई।
दूसरी तरफ जिला प्रशासन संक्रमित किशोरी की हिस्ट्री तलाशने में जुटी है। क्योंकि किशोरी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, उसका भई बीते माह मुंबई से लौटा है, लेकिन वो भी 21 दिन का क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद घर पहुंचा था। ऐसे में किशोरी के कोरोना संक्रमित होने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
किशोरी के घर में सात लोग है। किशोरी के पिता की मेन सड़क पर बिरयानी की दुकान लगाते है। लॉकडाउन के बाद से वह दुकान बंद कर रखा है। किशोरी के घर में उसके एक भाई की मुंबई की ट्रैवल हिस्ट्री है। लेकिन मुहल्ले के एक व्यक्ति की माने तो मुंबई से लौटने के बाद वह आजमगढ़ में 21 दिन की क्वारंटीन होने के बाद घर लौटा था। ऐसे में उसके भी किशोरी के उसके संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित होने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में किशोरी कैसे कोरोना संक्रमित हुई इसकी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जानकारी एकत्रित करने के साथ उसके स्थानीय स्तर पर आवाजाही की जानकारी ली जा रही है।