फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एनएच-19 पर ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेक्षा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-19 के उत्तरी लेन पर मंगलवार की शाम यूपी की ओर से आ रहा ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ईंट लदा ट्रैक्टर पश्चिम दिशा से मोहनिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला चक्का टूटकर बाहर निकल गया, जबकि इंजन और ट्रॉली लहराते हुए सड़क पर पलट गए। इस दौरान उत्तरी लेन पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें