फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई के पांच कर्मचारी समेत कुल 62 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में जांच के दौरान मंगलवार को एनएचआई पांच कर्मचारी, पीएनबी बैंक का एक कर्मचारी, दो बंदी सहित 62 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 45 मरीज आरटीपीसीआर वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में शामिल है। इन मरीजों के मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1818 हो गई है। इसमें 1396 मरीज ठीक हो चुके है, वहीं 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 404 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नए मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों को चिहिन्त करने की कवायद तेज कर दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार को एंटीजन से 17 और आरटी पीसीआर से 45 कुल 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनएचआई विभाग के पांच कर्मचारी, पंजाब नेशनल बैंक का एक कर्मचारी, जिला कारागार से दो कैदी संक्रमित मिले।
वहीं भुसवा रानीपुर से एक, खानपुर से तीन, फतेहपुर से एक, देवखरी से एक, भोपतपुर से दो ,बड़ागांव से एक, रणवीरपुर भिखारी टोला से पांच, दोहरी घाट से एक, परीखापुर से 3,, नवली से एक,म्योरपुर दोहरीघाट से एक, भरौली से एक, सहादतपुरा से 14, बहरामपुर से दो, बनपोखरा से एक, पहाड़ीपुर से एक,फतेहपुर मंडाव से एक, कुसुम्हा से छह, चिरैयाकोट से एक, रैनी से तीन, मुंशीपुरा हॉटकुल से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। नए मरीजों के मिलने से मरीजों का ग्राफ 1818 पहुंच गया। जिसमें 1396 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 18 मरीजों की मौत हो चुकी हैं, 404 सक्रिय मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल तथा होमआईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

एंटीजेन में बढ़ता संक्रमित मरीजों की संख्या
मऊ। एंटीजेन टेस्ट से संक्रमित मरीजों का ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग काफी हद तक सफल होता दिख रहा है। विभाग ने बीते दो माह में अब तक 36760 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया है।जिसमें 950 लोग संक्रमित मिले है। वहीं आरटीपीसीआर के माध्यम से 29379 लोगों का सैंपल लेकर भेजा गया। जिसमें 27128 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है ।इसमें 26202 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जबकि 868 लोग संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें