फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी से एक दर्जन मुहल्लों की ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित पुराना पावर हाउस स्थित बिजली उपकेंद्र परिसर स्थित 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार की देर रात खराबी आने के कारण दो फीडर से संबद्ध एक दर्जन से अधिक मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को जहां अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ा। वहीं लोग चैन से सो नहीं पाए। सुबह के समय शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर उधर भटकते देखा गया। रविवार दोपहर बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन

नगर स्थित पुराना पावर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र से निजामुद्दीनपुरा, हट्ठीमदारी, पठानटोला सहित एक दर्जन मुहल्लों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात लगभग 12 बजे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही नगर के विभिन्न मुहल्लों में अंधेरा पसर गया। गर्मी व उमस के चलते लोग चैन से सो नहीं पाए।
रविवार के दिन भी बिजली गुल रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। शुद्ध पानी के लिए लोग इधर से उधर भटकते रहे। लगातार 12 घंटे से बिजली गुल रहने से लोग गर्मी उमस से बेहाल रहे। तंग गलियों में रहने वाले मुहल्लों के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। बच्चे गर्मी से चिल्लाते देखे गए।
विज्ञापन

इस संबंध में निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले के उपभोक्ता राजकुमार पांडेय, दिलीप दुबे, राजू सिंह, दीपक रावत का कहना था कि ट्रांसफार्मर में आए दिन तकनीकी खामी आने के चलते कई दिनों तक बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने से समस्या आ रहा है। बार-बार फाल्ट आने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है।
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने के चलते समस्या आई है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें