फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोपाकोहना में कूड़ा फेंकने को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षो में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने 6 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज के ग्राम सभा कोपाकोहना में सुभाष चंद्र मौर्य रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर के बगल स्थित पोखरा में कूड़ा फेंकने जा रहा था, उस पोखरे के पास स्थित घर के मालिक बिंदु कान्त त्रिपाठी ने कूड़ा फेंकने से मना किया। कूड़ा फेंकने से मना करने से दोनों के बीच बहस होने लगी। देखते देखते दोनों तरफ से कई लोग आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में लाठी डंडा और ईट पत्थर जमकर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से विंदु कांत त्रिपाठी 52, अन्नपूर्णा त्रिपाठी 51, नयन त्रिपाठी 22, और दूसरे पक्ष की आरती 45, चंदा कुशवाहा 30 , विक्की 22 , देवेश मौर्य 28 घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने विंदुकान्त, अन्नपूर्णा, आरती ,चन्दा ,विक्की और देवेश की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के नौ नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें