फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसी भी चुनाव में सफलता की कुंजी है मजबूत बूथ

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में सहर महिला  पीजी कॉलेज में सम्मेलन में उप​स्थित  बूथ अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के बरामदपुर स्थित पीजी कॉलेज में बुधवार को विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है।
उन्होंने बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर संगठन को सक्रिय रखने, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जनसंपर्क अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मजबूत बूथ किसी भी चुनाव में सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित बैठकें आयोजित करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता ही संगठन को और मजबूत बनाएगी। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ समितियों के गठन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।
चारों मंडलों के बूथ अध्यक्षों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, अर्पिता उपाध्याय, जनार्दन शर्मा, पंकज सिंह, ओमकार सिंह, सुनील, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, पूनम, अखिलेश राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें