फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, बिहार के आठ लोग घायल

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद पलटी गाड़ी
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात टायर फटने से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा दस्ता के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उपचार के बाद मंगलवार की सुबह सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


बिहार के डुमरिया चंपारण निवासी योगेश (40) पुत्र फूलचंद, संतोष (35) पुत्र गुलाबचंद, राहुल (30) पुत्र ओमप्रकाश, नंदलाल (30) पुत्र राम शंभू राय, सौरभ (19) पुत्र अनिल, सोनू यादव (18) पुत्र जयप्रकाश, राजेश्वर प्रसाद (30) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद, प्रभु चौधरी (55) पुत्र फिरंगी चौधरी अयोध्या से वापस अपने घर जा रहे थे।
सोमवार रात करीब छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 271.2 प्वाइंट पर शमशाबाद के पास अचानक स्कॉर्पियो का टायर फट गया। गाड़ी और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही यूपीडा की सुरक्षा दस्ता टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।



तीन महीने से खराब है लाइट
रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शमशाबाद 271.2 पॉइंट पर 3 माह से लगी लाइट खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइट को बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रात में यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोशनी नहीं मिलती है, जो हादसों का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें