फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुंगेसर गोलीकांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पर 15 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। मुंगेसर गोलीकांड में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि शनिवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगेसर गांव में रास्ते के विवाद में ग्राम प्रधान मारकंडेय राय और उसके आठ साथियों ने गांव के राजनाथ के परिवार पर हमला कर दिया था। जहां आरोपी ग्राम प्रधान ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की जिसमें राजनाथ के बेटे सौरभ और गांव के अनुराग को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को बीते रविवार को घोसी से पकड़कर चालान कर दिया। लेकिन मुख्य आरोपी का अब भी सुराग नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि आरोपी मारकंडेय राय एक शातिर अपराधी है। इसके भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इसके विरुद्ध किसी प्रकार की कोई सूचना देने का साहस नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इसकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया जाना आवश्यक है। जिसके बाद सोमवार को फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें