फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चायपत्ती के घोल में साधारण अंडे को डालकर देशी मुर्गी का बताकर बेचने का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा मुहल्ला में चायपत्ती के घोल में सफेद अंडे को लाल करके देशी मुर्गी का अंडा बताकर बेचने वाले का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार की दोपहर छापा मारकर मुमताज अहमद को और वसीम को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहां से 14 लीटर चायपत्ती का घोल और चार पैकेट चायपत्ती जब्त की गई। जांच के लिए नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने हकीकतपुरा स्थित वसीम के अंडा विक्रय प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।
व्यापारी वसीम मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के तमड़िया राजपुर का निवासी है। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में 74 कैरट मुर्गी के अंडे, एक टीन में लगभग 14 लीटर चायपत्ती का घोल, चार पैकेट चायपत्ती पाई गई।
विज्ञापन

वसीम से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि चायपत्ती का घोल तैयार कर उसमें साधारण अंडे डालकर उसके उपरी परत का रंग गाढ़ा करके देशी मुर्गी का अंडा बताकर बेचता है।
अंडे का नमूना, चायपत्ती के घोल का नमूना और चायपत्ती का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। बचे हुए 15,120 रुपये के 72 कैरट मुर्गी के अंडे सीज करते कर दिया गया।
डोमनपुरा निवासी मकान मालिक मुमताज अहमद को दक्षिण टोला थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने पर मिलावट सिद्ध पाया गया तो कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें