फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मधुबन में 1.86 करोड़ की लागत से शुरू हुआ नाले का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को 1.86 करोड़ रुपये की लागत से 900 मीटर नाला के लिए भूमि पूजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस वार्ड मे पूर्तिगाढ़ा से सुग्गीचौरी मोड़ तक काफी लंबे समय से नाला निर्माण कार्य लंबित था।
विज्ञापन

प्रशांत मल्ल ने बताया कि बनने के बाद वार्ड की सभी छोटी बड़ी नालियों का लिंक इसी मुख्य नाले से कर दिया जाएगा, जो आगे चलकर सुग्गीचौरी मोड़ के मुख्य नाले में मिलेगा। इससे पानी का बहाव व्यवस्थित होगा और वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होगा। स्थाइस दौरान सभासद आशुतोष मल्ल उर्फ गांधी, आलोक मल्ल, शिवशरण मल्ल, सतीश मल्ल छोटू, विशाल मल्ल, ज्ञान प्रकाश मल्ल, डब्बू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें