फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में एसडीएम के विरोध में धरने पर बैठे अ​धिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की तरफ से उपजिलाधिकारी के विरुद्ध चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग दोहराया। अधिवक्ताओं का कहना था कि उपजिलाधिकारी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुकदमा के फाइलों के निस्तारण में काफी भ्रष्टाचार है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि उप जिलाधिकारी द्वारा पक्षों को सुने बिना फैसला कर फाइलों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अलावा कार्यालय में काफी भ्रष्टाचार है। उप जिलाधिकारी ने बार और बेंच के बीच सामंजस्य बैठाने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

उनकी कार्यशैली से अधिवक्ताओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। पूरे जनपद में एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सभी तहसील और कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ से समर्थन मांगा।
एसडीएम के स्थानांतरण होने के अलावा किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष फिरोज अहमद, मंत्री उमाशंकर यादव, अर्शे आलम, महेंद्र राय, संतोष श्रीवास्तव,राजकुमार पासवान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें