फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेल्फी पॉइंट के बगल में 58 लाख रुपये से बन रहा पार्क

विज्ञापन
नगर के सेल्फी पॉइंट के सामने बन रहा नया पार्क।संवाद
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद शहरवासियों को अगले दो महीनों में पार्क के रूप में नई सौगात देने जा रही है। नगर के भीटी ओवरब्रिज के पास स्थित सेल्फी पॉइंट के बगल में 58 लाख रुपये की लागत से नया पार्क बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को शहर के बीचों-बीच एक अच्छा पार्क मिलेगा।
विज्ञापन

पार्क में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था, हरा-भरा मैदान, रंग-बिरंगे फूल, सीढ़ियां और लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। रात में रोशनी के लिए आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पेयजल और सीढ़ियों पर भी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
पार्क बनने के बाद शहरवासियों को तीन सौ मीटर के दायरे में घूमने-फिरने के लिए तीन प्रमुख स्थान मिलेंगे। इनमें मऊ महादेव धाम पर बना पार्क, घाट, सेल्फी पॉइंट और यह नया बनने वाला पार्क शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर के लोगों के लिए यह बहुत ही सुखद खबर है। बड़े लोग तो कहीं भी घूम-फिर लेते हैं लेकिन बच्चों के घूमने-फिरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती थी। अब कुछ ही दिनों में पार्क बनने के बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी। -आशीष वर्मा, राजारामपुरा
मऊ पार्क के नाम पर शहर में केवल ‘रोज गार्डन’ ही एकमात्र स्थान था। सेल्फी पॉइंट के पास नया पार्क बनने के बाद लोग शहर के नजदीक ही पार्क का आनंद उठा सकेंगे, जिससे बहुत सहूलियत होगी। नगरपालिका इसके लिए बधाई की पात्र है। -नवनीत मौर्य, गालिबपुर
नया पार्क बनना शहर के लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, लेकिन उस पार्क का रखरखाव भी अच्छी तरह से होना चाहिए। पार्क बनने के बाद वहां आने-जाने वाले लोगों को भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना होगा, जिससे पार्क की सुंदरता बनी रहे। -प्रस्स्य गुप्ता, निजामुद्दीनपुरा
शहर के मध्य में लोगों के घूमने के लिए नया पार्क बनाने पर नगरपालिका को बधाई। अब मऊ विकास की ओर बढ़ रहा है। बाहर से आने वाले लोगों को भी घूमने के लिए अच्छा स्थान मिलेगा। पार्क, सेल्फी पॉइंट और मऊ महादेव घाट से लोगों को आनंद की अनुभूति होगी। -विहान सिंह, चांदमारी इमिलिया, मऊ
कोट-
नगरपालिका परिषद शहरवासियों की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अगले दो महीनों में सेल्फी पॉइंट के पास 58 लाख रुपये की लागत से नया पार्क तैयार कर दिया जाएगा। इसमें बच्चों के झूलों सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी। -डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगरपालिका परिषद मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें