घोसी में मार्ग दुर्घटना के बाद ट्रक के नीचे आई टीजीटी अभ्यर्थी की बाइक।संवाद
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय मोड़ के पास रविवार की रात 10 बजे ओवरटेक करने में बाइक डीसीएम से टकरा गई। हादसे में अभिषेक मिश्र (28) और मुहम्मद रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एलटी ग्रेड की परीक्षा देकर घर जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गाजीपुर जनपद के मुहम्मदपुर कासिमाबाद निवासी अभिषेक मिश्रा और दोस्त मोहम्मद रिजवान रविवार को एलटी ग्रेड की परीक्षा देने गोरखपुर गए थे।
घर लौटते समय हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। हादसा होने के बाद डीसीएम को खड़ा दिया गया था। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।