फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक बीघा खड़ी फसल के साथ गेहूं का बोझ भी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार खुर्द गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना में एक बीघा खड़ी फसल के साथ ही मड़ाई के लिए बांधकर रखा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची 112 की टीम और ग्रामीणों बहुत प्रयास किया लेकिन फसल बचा नहीं पाए।
विज्ञापन

मुजार खुर्द निवासी अक्षय यादव गेहूं की फसल काटकर खेत में रखे हुए थे। एक बीघा फसल काटने के लिए छोड़ा था। बगल के खेत में पड़े डंठल में अचानक आग लग गई। तेज हवा से देखते देखते आग ने खड़ी फसल को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिछोर सोमवार की शाम गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव के सिवान से धुआं उठता दिखा। ग्रामीण हाथ में लाठी डंडा और पेड़ों की डाली लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक जज गोड़ का 10 मंडा, ढकेलू गोड़ का दो मंडा और रूदल गोड़ के खेत मड़ाई के लिए रखे 30 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया दो बीघा डंठल भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें