फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से अवगत कराकर आंदोलन के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इप्सेफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र द्वारा घोषित आंदोलन के क्रम में सोमवार को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राज्य कर्मचारी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएचएम संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने की। कार्यक्रम में सोशल मिडिया के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक किया। जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरकार की मंशा निजीकरण पर रोक, 50 साल की उम्र या 30 साल की अनिवार्य सेवानिवृत्ति किए जाने के शिगूफा को लेकर, महगाई भत्ते की तीन किस्तों को रोकने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार को 50 लाख भुगतान, रिक्त पदों पर भर्ती, तथा आउट सोर्सिग/ संविदा कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति में वरीयता,तथा बोनस के भुगतान आदि मांगों को लेकर चर्चा की गई। साथ सभी को बताया गया कि इप्सेफ तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस मौके पर चंद्रदेव, सुखराम, बृजेश, अदनान, डॉ. शगुफता, संतोष गुप्ता, रमेश, भानुप्रताप, हरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मनोज व वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें