फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हिंदू चेतना बाइक रैली निकली, महासम्मेलन में पहुंचने का दिया आमंत्रण

विज्ञापन
दरगाह में होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर निकली बाइक रैली ​में शामिल लोग।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह में सोमवार को हिंदू महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। 14 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से दरगाह में महासम्मेलन आयोजित है। रैली दरगाह गांव स्थित रामलीला प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न मार्गों पर पांच किमी तक भ्रमण करते हुए रामलीला प्रांगण में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

भारत माता की जय, जय श्रीराम, जय हनुमान और गर्व से कहो हम हिंदू हैं जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान सभी के महासम्मेलन में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया। दरगाह के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू महासम्मेलन आयोजित की जा रही है। इससे पहले हिंदू चेतना बाइक रैली निकाली गई है। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है, ऐसे में समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रेम शंकर राय टुनटुन, श्रीकांत पांडेय, हरिवंश मौर्य, अश्वनी यादव, सुनील मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें