फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओपीडी में परामर्श लेना है तो 12 बजे आइए

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ा डॉ अनिल कुमार का कक्ष।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह पहुंचे मरीजों को अक्सर सुनना पड़ता है डॉक्टर साहब राउंड पर हैं, बाद में आएंगे। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को दोपहर 12 बजे तक एक भी फिजिशियन अपने चैंबर में नहीं थे। कुछ यही हाल सीएचसी और पीएचसी का भी है।
ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक है। इस अवधि में ही चिकित्सक को आने वाले मरीजों को परामर्श के साथ जांच करना होता है। बीते दिनों मरीजों की तरफ से चिकित्सकों के देर से आने की शिकायत के बाद रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की। सुबह आठ बजे चिकित्सकों के आने की बात तो दूर दोपहर 12 बजे तक एक भी फिजिशियन मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मुहम्मद आमिर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार यादव और डॉ. हरीश कुमार यादव के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। लेकिन डॉक्टर साहब नहीं थे। बाहर खड़े मरीज हर उस शख्स को टकटकी की निगाह से देख रहे थे, जो बूट, बेल्ट और टाई लगाए था।
जब मरीज और उनके तीमारदार चैंबर के बाहर चिकित्सक के आने की जानकारी ले रहे थे, तो वहां खड़े कर्मी बोलते दिखे की डॉक्टर साहब अभी राउंड पर हैं... कुछ देर बाद आएंगे। जब मरीज कहते कि 12 बज गए हैं, कब आएंगे तो जवाब आता कि भले ही 12 बज गए है, अभी दो घंटा बचा है.. डॉक्टर साहब आएंगे जरूर।
चिकित्सकों के देर से आने से दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजाें को परेशानी होती है। ऐसे मरीज जिन्हें जांच के लिए भेजा जाता है, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन

सुबह से देर से लैब में जांच होने के बाद जब रिपोर्ट मिल रही है तब तक अस्पताल के बंद हो जाता है। मरीजाें को दूसरे दिन भी परामर्श के लिए आना पड़ता है। हालांकि लैब में जांच होने के बाद उसी दिन मरीज को रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देनी होती है। कोपागंज और बड़रांव सीएचसी पर भी परेशान रहे मरीज : जिले के प्रमुख अस्पताल के साथ दो सीएचसी पर भी मरीज चिकित्सक के विलंब आने से परेशान थे। सुबह 10 बजे के बाद भी मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे। कोपागंज में ब्लॉक के 70 से अधिक गांवों के मरीज आते हैं। बीते दिनों अधिकारियों ने का निरीक्षण कर समय से स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद रहने का निर्देश दिया था, बावजूद लापरवाह बनी हुई है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ा डॉ अनिल कुमार का कक्ष।संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ा डॉ अनिल कुमार का कक्ष।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें