फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नीलगायों का झुंड बना मुसीबत, ठंड में रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं किसान

विज्ञापन
दोहरी घाट ब्लाक के खेतों में मौजूद नीलगाय का झुंड। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नीलगायों का झुंड किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। दिन-रात खेतों में घुसकर नीलगाय गेहूं, सरसों, मटर और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। परेशान किसानों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर फसलों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रसूलपुर, मिश्रौली, सूरजपुर, करुवीर, बेला, कसैला सहित विभिन्न इलाकों में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिन में भागकर जंगल और बागों में छिपी रहने वाली नीलगाय रात के अंधेरे में खेतों में धावा बोल देती हैं। किसान ठंड के मौसम में जान को जोखिम में डालकर रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में किसान रामसनेही मिश्र, ओमप्रकाश, दीपू मिश्रा, सुरेंद्र मिश्र का कहना है कि दिन के समय भी नीलगाय बेखौफ होकर खेतों में घुस जाती हैं और फसल को रौंद देती हैं। फसल पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर है। लगातार निगरानी और रखवाली के बावजूद नीलगाय को रोक पाना मुश्किल साबित हो रहा है। फसल बर्बाद होने से फसल की लागत निकलना मुश्किल हो रहा है। फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जाए। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।
इस बाबत उप जिलाधिकारी मधुबन राजेश अग्रवाल का कहना है कि नीलगाय से फसल नुकसान की शिकायतें मिली हैं। किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। वन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित किसानों से आवेदन लेकर नियमानुसार राहत दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें