फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए 424 यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग करते सहायक वा​णिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा और टिकट निरीक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जांच दल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा के साथ मंडल की 25 कर्मचारी, 9 रेलवे सुऱक्षा बल साथ 4 रेल राजकीय पुलिस के जवान शामिल थे।
बिना टिकट यात्रा कर रहे कुल 424 यात्रियों से 161555 धनराशि राजस्व वसूला गया। बताया कि वित्तीय वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से अब तक 3.63 लाख बिना टिकट यात्रियों से कुल 25.19 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला जा चुका है।
विज्ञापन

टीम ने गाड़ी संख्या 15104 बनारस-गोरखपुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस, 15111 छपरा-वाराणसी सिटी मेल एक्सप्रेस, 65107 भटनी-वाराणसी सिटी मेमो एक्सप्रेस, 55138 बनारस-भटनी सवारी गाडी, 15050 गोरखपुर-कोलकत्ता मेल एक्सप्रेस, 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी-आनन्दविहार लिच्छवी एक्सप्रेस आदि में सघन टिकट जांच की।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल पर स्टेशनों एवं गाड़ियों में आगे भी बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किए सामानों की जांच, अनियमित यात्रा, विशेष टिकट जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें