फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिलिंडर लगाने के दौरान गैस रिसाव होने से लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
घोसी नगर के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा में घायल बंदर का इलाज करते पशु चिकित्सक ।संवाद
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के खैरा मौजा निवासी गोरख चौहान के घर में सिलिंडर लगाने के दौरान गैस रिसाव होने से शनिवार की दोपहर आग लग गई। आग लगने से किचन सहित घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गोरख चौहान ने बताया कि शनिवार की सुबह एजेंसी से नया भरा सिलिंडर लाए थे। सिलिंडर में रेगुलेटर के नीचे वाल्व ठीक से नहीं लगा था, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। घर की महिला ने माचिस जलाकर चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तभी अचानक आग लग गई और पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया।
आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान किचन का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया और बगल के घर में रखा सामान भी आंशिक रूप से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें