फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज हवा में कंबाइन मशीन चलाने से बचें किसान, लग सकती है आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 10 दिनों से जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कहीं आग की चिंगारी तो कहीं हाईटेंशन तारों के आपस में टकराने से आग लग रही है। इसे देखते हुए 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग के अधिकारी गांवों में पहुंचकर लोगों को आग लगने से बचाव और सतर्कता के लिए जागरूक करेंगे। जिले में 428 लोगों को विशेष प्रशिक्षण देकर अग्निसचेतक बनाया गया है, जो आग लगने पर ग्रामीणों की मदद करेंगे।
अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए गाइडलाइन भी जारी की है। सीएफओ के. वर्मा ने किसानों से अपील करते हुए बताया कि खेत में गेहूं के डंठल में आग लगाना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लग सकता है। अवशेष को पानी से सिंचाई कराकर कुछ दिनों तक छोड़ देने से वह जैविक खाद का कार्य करता है और इससे मिट्टी उपजाऊ बनती है।
कंबाइन या भूसा मशीन से कटाई करते समय खेत के कोनों पर 100-100 लीटर पानी से भरे ड्रम या टैंकर तैयार रखें। कटाई के दौरान खेत में बीड़ी, सिगरेट या माचिस का प्रयोग बिल्कुल न करें। कंबाइन हार्वेस्टर और भूसा बनाने वाली मशीनों में अग्निशामक यंत्र का होना अनिवार्य है।
साथ ही, लू चलने के दौरान मशीन चलाने से बचें। तेज हवा और कड़ी धूप में कटाई न करें, क्योंकि इस समय आग लगने का जोखिम सबसे अधिक होता है।
चूल्हे की आग को घूरे के स्थान पर न फेंकें। गर्मी के दिनों में आग तेजी से फैलकर आसपास के खेतों और घरों तक पहुंच सकती है। कांच की बोतल अथवा टुकड़े छप्पर व खेतों में न फेंकें, क्योंकि कांच से रिफ्लेक्शन होकर आग भड़क सकती है।
महिलाएं घर में खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को बुझा दें और गैस का रेगुलेटर बंद कर दें। रात में सोने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सिलिंडर का रेगुलेटर बंद है या नहीं।
इनसेट -
फसल जलने पर लेखपाल से कराएं क्षति का आकलन
सीएफओ ने बताया कि आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को 101, 112 या नजदीकी फायर स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना दें। यदि आग से फसल जलती है, तो संबंधित तहसीलदार या लेखपाल से संपर्क कर नुकसान का आकलन कराएं, ताकि सरकार द्वारा क्षति का मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें