फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न बेचने पर कर दी दोस्त की हत्या, कम दाम में बेचने पर शक हुआ तो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के गांगेवीर गांव से बीते तीस सितंबर की शाम को बाइक से निकले युवक की हत्या कर फेंकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। साथ ही शव को नंदौर सरायमेवा गिरी के बागीचे में मौजूद झाड़ियों में छिपाई गई थी। लाश मिलने के कुछ देर बाद हत्यारोपी भी बलिया जिले के उभाव में पकड़े गए। इस दौरान पता चला कि युवक की हत्या उसके मित्रों ने अपाचे बाइक बेचने को लेकर किया था। जिसे हत्या के बाद वे बेचने के लिए उभांव लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मधुबन थाने के गांगेबीर गांव निवासी अक्षय कुमार (21) पुत्र अमित मल्ल 30 सितंबर की शाम को घर से अपनी अपाची बाइक लेकर निकला। इसके बाद से युवक का कही पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने युवक के लापता होने की तहरीर पुलिस को नहीं दी। खोजबीन के दौरान युवक की लाश नंदौर सरायमेवा गिरी गांव के सिवान में मौजूद बागीचें में झाड़ियों के पीछे हत्या कर फेंकी मिली। थानाध्यक्ष मधुबन ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर किया जाना पाया गया। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी ही थी कि बलिया जिले के उभांव थाने की पुलिस ने संपर्क कर एक बाइक के बारे में छानबीन की।
इस दौरान पता चला कि बाइक मृत युवक अक्षय की है। बलिया पुलिस ने बताया कि बाइक के साथ तीन युवक पकड़े गए हैं। जो मधुबन क्षेत्र के निवासी हैं। वो बाइक और एक मोबाइल को औने पौने दाम पर बेच रहे थे। नई बाइक और दाम कम होने पर एक व्यक्ति को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने बाइक के साथ दो लोगों को दबोचा। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने तीसरे साथी के नाम के बारे में बताया। इस पर उसे भी दबोचा गया है। पकड़े गए युवकों ने बाइक के लिए अक्षय की हत्या की। आरोपी चाहते थे कि अक्षय बाइक बेच दे जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें