चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग स्थित परदेसी मोड़ के पास शनिवार दोपहर एक बजे एक स्कार्पियो मवेशी से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। जनपद बलिया के रसड़ा बाजार के रहने वाले किसी परिवार के चार लोग एक स्कार्पियो में बैठकर थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार अपने किसी मित्र से मिलने गए हुए थे। शनिवार की दोपहर एक बजे वह मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग होते हुए अपने घर रसड़ा जा रहे थे कि वह अभी परदेसी मोड़ पहुचे ही थे कि अचानक एक जंगली पशु घड़रोज उनके सामने आ गया। जिससे उनकी स्कार्पियो टकरा गई। उक्त पशु की मौके पर ही मौत हो गई और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई। जिसमें सवार चारों लोग बाल बाल बच गए।