मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर मगर पंचायत में निकाह के दौरान बुधवार की शाम हंसी-मजाक के दौरान घराती और बराती आपस में भिड़ गए।
घर की महिलाएं अंदर से ईंट-पत्थर चलाने लगीं। इसमें दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। करीब 15 घंटे बाद बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने समझौता किया और निकाह के बाद दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि आजमगढ़ के मुबारकपुर से भीरा मोहल्ले में बारात आई थी। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों का मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। दोनों पक्षों के राजी होने पर सुलह कराई गई।