सिपाह इब्राहिमाबाद में श्रीराम नवमी पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र में श्रीराम नवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिपाह इब्राहिमाबाद हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभायात्रा विभिन्न निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः श्री हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। जय श्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख अंशुमान, श्री हनुमान मंदिर के पुजारी रेवती रमण पांडेय, दीप उपाध्याय, जिला सह संयोजक मुकेश जायसवाल, सुमित गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय, सत्यम, निखिल, ज्ञानप्रकाश, सुशील आदि उपस्थित रहे।