फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर से डेढ़ किमी दूर टहल रहे किसान को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बुधवार की भोर में सड़क किनारे टहल रहे एक किसान को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले में 24 घंटे के अंदर टहलते समय सड़क हादसे की दूसरी घटना है। दोनों ही मामले में आरोपी वाहन चालक फरार है। पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस के मुताबिक अधेड़ की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परिखापुर गांव निवासी भुनेश सोनकर 47 के रूप में हुई है। भुनेश खेतीकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की भोर में वह पत्नी से कुछ देर में टहलकर आने की बातकहकर घर निकला था। घर से डेढ़ किमी दूर मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर हनुमान गढ़ी मंदिर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से भुनेश 20 मीटर दूर जाकर गिरा। इससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोटे लग गई। स्थानीय लोग उसे दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाक्टरों ने भुनेश की हालात गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में भुनेश ने दम तोड़ दिया। घटना से की सूचना मिलते ही भुनेश की पत्नी लक्ष्मी, बेटी अंशिका और शिवांगी रो रोकर बेसुध हो गई।
विज्ञापन

-
24 घंटे में दूसरा हादसा, इस माह में चार हो चुके हैं हादसें
मऊ।टहलने के समय बेकाबू वाहन की रफ्तार में आने से यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते मंगलवार की भोर में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित औसतपुर गांव के पास आजमगढ़ जिले के भोपतपुर निवासी फेंकू राम 65 को अज्ञात बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जहां इलाज के दौरान फेंकू की मौत हो गई। इस माह में यह चौथी घटना है। इसके पीछे कारण है कि सुबह के समय रोड पर सन्नाटा पसरा रहता हैं, जिसके चलते वाहन चालक बेहद तेज गती से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें