हलधरपुर। पुलिस ने बुधवार को साइबर ठगी मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रतोही ग्राम पंचायत के नवलपुर पुरवा निवासी कमल किशोर चौहान ने बताया कि बीते 4 दिसंबर को उसके व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन प्रीपेड टास्क पूरा कर पैसा कमाने की स्कीम का मैसेज आया। स्कीम में उसने पांच हजार रुपया लगाया। जिसके बाद उसके खाते में तुरंत 6 हजार 320 रुपये की धनराशि आ गई। जिसके बाद उसने दोबारा 1 लाख 15 हजार 500 रुपए विभिन्न खातों में भेजा। लेकिन कोई पैसा नहीं मिला। 5 दिसंबर 2023 को ठगी का एहसास होने पर ऑनलाइन साइबर क्राइम रिपोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर वह थाने पर तहरीर देकर न्याय की उम्मीद में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में लगी रही।