फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मझवारा मोड़ पर डेमू की चपेट में आने से मूक-बधिर मजदूर की माैत

विज्ञापन
मृतक  श्रीराम यादव । फाइल फोटो
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक हादसा हुआ। इंदारा से दोहरीघाट जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आकर मूक-बधिर मजदूर श्रीराम यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली रामनिधि गांव निवासी श्रीराम यादव घोसी नगर में रहकर मजदूरी करते थे। वह मझवारा मोड़ के पास एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक के किनारे शौच कर रहे थे, तभी डेमू ट्रेन आ गई और हादसा हो गया।
कोतवाल रवीन्द्रनाथ राय ने बताया कि सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक  श्रीराम यादव । फाइल फोटो

मृतक  श्रीराम यादव । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें