फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने बीते दस जून को गुलशन हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को ब्रम्हस्थान पोखरी के पास से गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बीते दस जुलाई की शाम आठ बजे रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज जाने वाली रोड पर गुलशन यादव की हत्या की पुरानी रंजीश एवं वर्चस्व को लेकर की थी।
विज्ञापन

जिसमें 8 नामजद और चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने इस मामले में 9 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर बस स्टैंड ब्रह्स्थान पोखरे के पास से आरोपी आकाश सोनकर उर्फ आशू निवासी मोहल्ला दक्षिणटोला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें