घोसी। स्थानीय नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी मुहम्मद शाहिद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम छठवीं बार मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले मऊ और लखनऊ पुलिस कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है। लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और न ही न्यायालय में हाजिर हो रहा है। आरोप है कि मुहम्मद शाहिद ने लखनऊ में मकान और जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये गबन किया है। न्यायालय की अवहेलना करने पर घोसी कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर मोतीलाल पटेल ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी है।