फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली के मदापुर समसपुर निवासी महशर रजा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने शनिवार शाम बहनोई सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महशर की बहन उम्मे सुलैमा का निकाह चार दिसंबर 2023 को गाजीपुर के युसुफपुर गांव निवासी फिरोज अहमद के साथ हुआ।
विज्ञापन

निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहे। चार पहिया वाहन और सोने की चेन की मांग की। असमर्थता जताने पर पति फिरोज अहमद, जेठ रेयाजुल, भतीजा शामिर, सास बदरुन्निशा की प्रताड़ना से तंग आकर वो मायके चली आई। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें