फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विदेश भेजने के नाम पर 9.77 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पिता पुत्र के खिलाफ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख 77 हजार की ठगी का आरोप लगाया। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण टोला क्षेत्र के सामु-प्यारेपुर निवासी मुहम्मद सलीम ने बताया कि उसने पासपोर्ट बनवाने और विदेश भेजने के लिए पहाड़पुरा निवासी मोहम्मद आरिफ से संपर्क किया। आरिफ ने भरोसा दिलाया कि वह नौकरी और वीजा की व्यवस्था कर देगा। भरोसे में आकर सलीम ने अपने मित्र सलमान, जफर और मुख्तार के माध्यम से 9 लाख 77 हजार 999 रुपये आरिफ को नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर किए। पीड़ित का कहना है कि तय समय बीतने के बाद भी आरिफ ने न तो वीजा दिलाया और न ही रुपये वापस किए। जब सलीम ने पैसे मांगे तो आरोपित आरिफ का पिता अताउर्रहमान गालियां देने लगा और पैसे लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

काफी प्रयासों के बाद भी पैसा न मिलने पर सलीम ने शिकायत कर आरिफ और पिता अताउर्रहमान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें