फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खड़ी कार में पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चिरैयाकोट मार्ग पर भुजही मोड़ के पास रविवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। घटना में कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अजय चौहान (32), राजकुमार (38) और कैलाश घायल हो गए। तेज टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


तीनों वैवाहिक कार्यक्रम से घर जा रहे थे। लघुशंका के लिए भुजही मोड़ के पास सड़क किनारे कार खड़ी करके निकले ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें