फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आधारकार्ड अपडेट कराकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हालिमाबाद पेट्रोलपंप के पास सोमवार की दोपहर बेकाबू कार ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी मां की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अपनी मां का आधार कार्ड अपडेट कराकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर दंगौली निवासी कमलेश चौहान (35) अपनी मां सुखिया देवी 55) का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए सोमवार की दोपहर मुहम्मदाबाद गोहना बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर गया था। जहां से गांव लौटते समय हालिमाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पीछे से आ रहे बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
कार की टक्कर से बाइक करीब 20 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में कमलेश एक तरफ तो उसकी मां सुखिया देवी सिर के बल सड़क पर दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने सुखिया देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश चौहान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतका सुखिया देवी के पति नकालू गांव के कोटेदार हैं। मृतका के चार बेटे हैं, जिसमें रामआश्रय सबसे बड़ा है, जो कि इस आर्मी में है। वर्तमान में वह छुट्टी पर आया है। जबकि दूसरे नंबर पर किताबू और तीसरे नंबर कमलेश है जो कि हादसे में घायल है। वहीं सबसे छोटा बेटा संजय चौहान है।
हेलमेट नहीं पहना था कमलेश : घटना में घायल बाइक चालक कमलेश हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था। ऐसे में जब बेकाबू कार ने टक्कर मारी तो दोनों सड़क पर सिर के बल गिरे, दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है।
सिर में चोट लगने से सुखिया की मौत हो गई, वहीं कमलेश की हालात गंभीर है। बीते 26 जनवरी से नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम हर पेट्रोलपंप पर जारी है, ऐसे में घायल ने बिना हेलमेट के कैसे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें