फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 33 करोड़ से बनी 7 मीटर चौड़ी सड़क, पांच साल बाद भी सुरक्षा इंतजाम नहीं

विज्ञापन
कोपागंज भातकोल मार्ग पर धवरियासाथ में टी प्वाइंट जहां नहीं बना ब्रेकर। संवाद
विज्ञापन
बनने के पांच साल बाद भी कोपागंज-भातकोल मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम नहीं कराए गए हैं। टी प्वाइंट्स और घुमाव पर आए दिन वाहनों के टकराने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। तिराहे से पहले और आबादी में पड़ने वाले हिस्से में कहीं भी ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

चार दिन पहले रात के अंधेरे में ही कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव में संजीव सिंह की दीवार से टकराई थी। दीवार गिरने के साथ आटो भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में चालक घायल हो गया था।
इसी तरह धवरियासाथ मोड़ पर तिराहा के पास आए दिन पीछे से वाहनों की टक्कर होती रहती है। वर्ष 2020 में 33 करोड़ रुपये की लागत से 18 किमी सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण हुआ था। इतना ही नहीं तीन जगहों पर सड़क सात मीटर से भी कम चौड़ा है।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत में भातकोल मोड़ से हिकमा चट्टी तक सड़क के बीच खड़े 12 बिजली के खंभे और 2 ट्रांसफॉर्मर लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। जबकि इस काम के लिए लोक निर्माण विभाग ने बिजली निगम को 1.67 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
600 मीटर दूरी तक पोल से टकराकर आए दिन हादसे होते रहते हैं। ये मार्ग आजमगढ़ जिले के सीमावर्ती इलाके को जोड़ती है।

इनसेट -

सही जानकारी नहीं देने पर एक्सईएन को नोटिस
सड़क निर्माण में अनियमितता का कारण पूछने पर निर्माण खंड ने आवेदक वेद प्रकाश राय को सही जवाब नहीं दिया। तीन बार जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। इसपर मुख्य अभियंता ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजकर सही जानकारी देने और अपील का निस्तारण करने को कहा है। इसके साथ ही दिया गया जवाब खुद भी मांगा है।
विज्ञापन



मार्ग पर संकेतक और साइनेज बोर्ड नहीं लगने की जानकारी नहीं है। संबंधित अवर अभियंता इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
-राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें