फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 30 साल पुराना पति-पत्नी का विवाद सुलह से सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश निरंजन पांडेय और स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरा लाल के विशेष प्रयासों से पति-पत्नी के बीच तीन दशक से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आखिरकार सुलझ गया। रणधीर सिंह बनाम शीला सिंह का यह वाद जिला न्यायालय से शुरू होकर उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय तक पहुंचा था। दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के माध्यम से मामले का शांतिपूर्ण निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि मामला करीब 30 वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया में लंबित था। जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय के बाद प्रकरण उच्चतम न्यायालय तक पहुंचा। उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालतों के निर्णयों में हस्तक्षेप नहीं किया। आपसी समझौते की संभावना को देखते हुए मामले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सुलझाने की दिशा में प्रयास किए गए।
प्रधान न्यायाधीश निरंजन पांडेय और स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरा लाल ने दोनों पक्षों को सुना और उनके बीच संवाद स्थापित कर विवाद को आपसी सहमति से समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। लगातार प्रयासों और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह का वातावरण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें