फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 100 किलोवाट का सोलर प्लांट 5 मेगावाट के पार्क में तब्दील होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर आठ अगस्त को सरायसादी स्थित सौर ऊर्जा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान 100 किलोवाट क्षमता के पुराने सौर ऊर्जा संयंत्र को पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क में विकसित करने के कार्य की शुरुआत प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके नाम पर स्थल का नामकरण, प्रतिमा स्थापना और विभिन्न विकास कार्यों का भी शुभारंभ प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने घोसी क्षेत्र के गांवों और कस्बों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया जीतू ने बताया कि बूथ स्तर तक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता शाहनवाज ने कहा कि मंत्री एके शर्मा के कार्यकाल में बिजली, नगर विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं।
इससे मऊ के विकास को गति मिली है। नेताओं ने क्षेत्रवासियों से आठ अगस्त को दोपहर 12 बजे सरायसादी सोलर पार्क पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें