फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर मड़ैया चट्टी के समीप रविवार की सुबह तेज गति से आ रही एक जीप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 20 मीटर दूर घिसटती हुई चली गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की जहां मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना से आक्रोशित होकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। घंटों प्रयास के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम-सीओ मुहम्मदाबाद गोहना के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय ज्ञानमती देवी पत्नी संतलाल अपने आठ वर्षीय बेटे मनीष को लेकर दवा कराने के लिए घर से बाइक पर सवार होकर निकली। बाइक उसके जेठ का पुत्र 18 वर्षीय पवन पुत्र कामता चला रहा था। बाइक पर सवार होकर तीनों अभी मड़ैया चट्टी पर आए थे। ज्यों ही वे मुख्य मार्ग पर आए मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ मऊ से आ रही एक तेज गति जीप ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई और कई खंडों में टूट गई। इस हादसे में ज्ञानमती और उसके पुत्र मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे आननफानन में आजमगढ़ स्थित अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिसकेे बाद घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम नागेंद्रनाथ दुबे, सीओ आरके सिंह सहित दक्षिणटोला, सरायलखंसी, रानीपुर, चिरैयाकोट थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण मुआवजा सहित विभिन्न मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होकर साढ़े आठ बजे तक चला। मृतक मां-बेटे के शव को सील कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें