फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस का फूलमालाओं से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। रेलवे स्टेशन पर कस्बेवासियों ने आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस को फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। साथ ही ट्रेन चालक, गार्ड तथा स्टेशन इंचार्ज को फूलमाला पहनाया।
विज्ञापन

बुधवार को आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस के स्टेशन पर रुकते ही लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने ट्रेन चालक, गार्ड तथा स्टेशन मास्टर को भव्य स्वागत किया। साथ ही मिष्ठान वितरित किया। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुहम्मदाबादगोहना पूर्वाह्न पांच बजकर 32 मिनट पर मिलेगी। साथ ही गोंडा से आसनसोल जाते समय उसी दिन मुहम्मदाबादगोहना रात्रि 10.20 पर मिलेगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वीरेंद्र तिवारी, शाह आलम कुरैशी, धर्मदेव गुप्ता, जगदीश गुप्त, ईश्वरदयाल सेठ, अनमोल साहू, प्रद्युमभन कुमार, जवाहिर, वीरेंद्र कुशवाहा, किन्नू, पांचू, कमलेश, अमीरुल्ला, उमाशंकर सिंह, कन्हैया सेठ, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार, रमेश मौया, परवेज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें