फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज बिरज में होली रे रसिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रंगभरी एकादशी के अवसर पर शनिवार को नगर के हरिकेशपुरा स्थित श्रीमद्बल्लभाचार्य जी के पूजा स्थल में कीर्तन भजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

हरिकेशपुरा में श्रीमद्बल्लभाचार्य जी जगतगुरु का प्राचीन मंदिर है। इसका जीर्णोद्धार अग्रवाल समाज की महिलाओं ने कराया। शनिवार को रंगभरी एकादशी पर एकत्र होकर उन्होंने पूजन अर्चन किया। इसके बाद उनका पाठ किया। तत्पश्चात महिलाओं ने कीर्तन के दौरान ‘उडे रे उडे रे गुलाल कान्हा तेरी नगरी में’ प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहां उपस्थित महिलाओं ने कीर्तन और ढोलक की तान पर कई भजन और होली गीत प्रस्तुत किए। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रुप से मीरा अग्रवाल, माधुरी, मीना अग्र्रवाल, नूपुर अग्रवाल, बेनु अग्रवाल, शोभा,रेनु, कृति, रीतू, शिल्पी, वर्षा, चन्दा, माया, स्नेहा, शिवा, आदि अग्रवाल समाज की महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें