फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर तीन घंटे तक सचल दस्ते को रहने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन की तमाम चेकिंग के बाद भी नकलमाफिया मिशन में कामयाब हो रहे। शनिवार को दर्जनों परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के बाद डीएम ने पांच संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर तीन घंटे तक सचल दस्ते को रहकर परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है। साथ ही लोकेशन न मिलने पर चार स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को नोटिस जारी किया है। वहीं एक कक्ष निरीक्षक और लिपिक को कार्यमुक्त किया।
विज्ञापन

नकलचियों पर नकेल कसने के लिए सभी केंद्राें पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ज्यादातर स्टैटिक मजिस्ट्रेट शासन की कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं। परीक्षा केंद्र से बाहर कापियां पकड़े जाने पर उनकी भूमिका पर सवाल उठाने शुरू हो गए हैं। डीएम ने 22 मार्च को सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के तैनाती स्थल को बदल दिया। 18, 20, 21 तथा 26 मार्च को लोकेशन न मिलने पर चार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई के बाद भी हालत जस की तस दिख रही है। डीएम ने महारानी उमा विद्यालय लउवासाथ, समता इंटर कालेज मकदूमपुर सिपाह, एनएच मेमोरियल उमावि भोजीपुर, रघुनंदन चौधरी इंटर कालेज वनकरी, हरिनंदन इंटर कालेज काठतरांव पर नकल की शिकायत मिलने पर सचल दल को तीन घंटे रहकर परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही एसडी सिंह बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, धर्मा देवी बालिका इंटर कालेज गोकुलपुरा के कक्ष निरीक्षक और लिपिक की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें